पोखर में डूबने से मजदूर की मौत, परिजनो में मचा हाहाकार

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। इसलामपुर थाना के इचहोस गांव के तकिया पर पोखर में डुबने एक 43 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी है।

कैलाश पंडित ने बताया कि घर के पास पोखर है और पुत्र प्रमोद पंडित शौच कर पानी से भरे पोखर के पास गया था कि पैर पिसलकर पोखर में गिर गया। जिसमें डूब जाने से उसकी मौत हो गयी है।

लगभग पांच वर्ष पहले इसका शादी लीला देवी के साथ हुआ था। संतान नहीं है। मजदूरी कर परिवारों का भरण पोषण करता था। अचानक घटना पर परिजनो का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था।

दारोगा नीशि कुमार ने बताया कि शव को बरामद कर पोस्टर्माटम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

जुड़ी खबरें

सर्वजन खबरें