आधी आबादीनालंदाफीचर्डबिग ब्रेकिंगराजगीर

शेखोपुरसराय से 4 माह पहले लापता महिला गिरियक स्टैंड से बरामद

“इस पूरे घटनाक्रम ने इलाके में कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया है, वहीं पुलिस ने मामले को विधि-सम्मत तरीके से निष्पादित करने की बात कही है…

कतरीसराय (नालंदा दर्पण)। शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र से चार माह पूर्व लापता हुई एक महिला को पुलिस ने आखिरकार बरामद कर लिया है। यह बरामदगी नालंदा जिले के गिरियक बस स्टैंड से की गई, जिससे मामले में नया मोड़ आ गया है।

जानकारी के अनुसार पांची गांव निवासी दिलीप कुमार की पत्नी छोटी कुमारी करीब चार महीने पहले घर से यह कहकर निकली थी कि वह कतरीसराय बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक जा रही है। उस समय उसने अपने छह माह के बच्चे को सास की गोद में छोड़ दिया था। हालांकि इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी, जिससे परिवार में चिंता का माहौल बन गया था।

घटना के बाद पति दिलीप कुमार ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी को जमुई जिले के चन्द्रदीप थाना क्षेत्र के छतियाना गांव निवासी विकास कुमार अपने साथ ले गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कतरीसराय पुलिस ने जांच शुरू की और एएसआई मनीष कुमार को अनुसंधान की जिम्मेदारी सौंपी गई।

लगातार प्रयास के बाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि संबंधित महिला गिरियक बस स्टैंड के पास देखी गई है। सूचना के आधार पर अपर थानाध्यक्ष आदित्य कुमार, एसआई संजय सिंह और एएसआई मनीष कुमार की टीम मौके पर पहुंची और महिला को सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए महिला को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां उसका बयान धारा 164 के तहत दर्ज कराया गया। चूंकि महिला बालिग है, इसलिए अदालत ने उसे अपने जीवन से संबंधित निर्णय लेने की स्वतंत्रता प्रदान की।

बताया जाता है कि अदालत में दिए गए बयान में महिला ने अपनी इच्छा से पति और बच्चे को छोड़कर बेंगलुरु जाने की बात कही। इसके बाद वह बेंगलुरु के लिए रवाना हो गई। बहरहाल, इस पूरे घटनाक्रम ने इलाके में कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया है। वहीं पुलिस ने मामले को विधि-सम्मत तरीके से निष्पादित करने की बात कही है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.