चंडीअपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

चंडी थाना के लोदीपुर में चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, लाखों की संपति उड़ाए

“ग्रामीणों ने चंडी थाना क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है। ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके…

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। चंडी थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है और लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनी लोदीपुर निवासी रविंद्र प्रसाद का पूरा परिवार पिछले कुछ दिनों से हिलसा में रह रहा था, जिसके कारण उनका घर बंद था। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर व्यवस्थित तरीके से चोरी की घटना को अंजाम दिया।

घटना की जानकारी तब मिली जब सुबह उनकी भाभी ने फोन कर बताया कि घर के ग्रिल का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही रविंद्र प्रसाद तुरंत गांव पहुंचे। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे। अलमारी और पलंग के लॉक भी तोड़ दिए गए थे और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था।

पीड़ित के अनुसार, चोरों ने अलमारी में रखे सोने के मंगलसूत्र, कानवाली, झुमके समेत कई कीमती जेवरात चोरी कर लिए। इसके अलावा चांदी की पायल और चांदी के बर्तन जैसे मछली, दो गिलास और एक कटोरा भी चोर उठा ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 5 लाख 10 हजार रुपये आंकी जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.