नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफहादसा

Lightning wreaks havoc: ठनका की चपेट से महिला की मौत, 2 किसान गंभीर

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। Lightning wreaks havoc: हरनौत प्रखंड क्षेत्र के बसनीमा पंचायत अंतर्गत पकड़िया बिगहा गांव के खंधे में ठनका गिरने से एक महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान कमलेश यादव की 30 वर्षीया पत्नी पिंकी देवी के रूप में की गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि घर के सभी सदस्य शादी में चले गए थे। मृतक महिला अकेले अपने दालान से घर जा रही थी। इस दौरान बीच रास्ते में उनके ऊपर आसमान से ठनका गिर गया। जिससे वह पूरी तरह से झुलस गई और मौके पर उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही स्थानीय सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ लग गई। घटना की सूचना स्थानीय गोखुलपुर थाना पुलिस को दी गई है।

वहीं अस्थावां थाना क्षेत्र के जहुरीबिघा गांव के खंधे मे मवेशी चरा रहे दो किसान आकाशीय बिजली (ठनका) की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ये सब जहुरीबिघा गांव निवासी चंदर यादव के पुत्र सुवेलाल यादव तथा अस्थावां गांव निवासी स्व वालेशवर यादव के पुत्र सुरेन्द्र यादव उर्फ सुरज यादव हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि दोनों किसान जहुरबिघा गांव के खंधे में मवेशी चरा रहे थे। इसी बीच बारिश के बाद अकाशीय बिजली की चपेट में आ गये। दोनों किसान गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसकी सूचना जख्मी के परिजन को दी। परिजन दो जख्मियों को आनन फानन में इलाज के लिए सूवेलाल यादव को अस्थावां रेफर अस्पताल लाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं सुरेन्द्र यादव को अस्थावां निजी अस्पताल में लाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

ठनका से ट्रांसफार्मर में लगी आगः बिंद प्रखंड के बिंद गांव में व्रजपात होने से एक ट्रांसफार्मर में आग लगी गयी। आग लगने से ट्रांसफार्मर खराब हो गया। ट्रांसफार्मर पर व्रजपात होने की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मी ने आकर जांच की।

मानव बल मुकेश कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। दूसरा ट्रांसफार्मर लगाने के लिए विभाग को खबर दे दिया गया है। ट्रांसफार्मर खराब होने से लगभग 400 घरों की बिजली गुल हो गई। विद्युत आपूर्ति नहीं होने से नलजल से पानी की सप्लाई भी बन्द हो गया। जिसे लोग प्यास बुझाने के दूर-दूर तक दौड़ लगाते दिखे।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future 15 world famous ancient universities of India