नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफराजनीति

नालंदा लोकसभा चुनाव को लेकर एक्शन मोड में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास नालंदा जिला में भी एक्शन मोड में दिख रहा है।

आगामी 23 दिसंबर को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के द्वारा नालंदा जिले के नूरसराय सरदार पटेल स्टेडियम में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर लोग जनशक्ति पार्टी के द्वारा बिहारशरीफ में एक बैठक की गई।

बैठक के दौरान लोजपा नेता रामकेश्वर प्रसाद ने कहा कि इस जनसंवाद के माध्यम से आगामी लोकसभा चुनाव का शंखनाद किया जाएगा। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के द्वारा लोगों को बिहार के विकास शिक्षा स्वास्थ्य की समस्या समेत तमाम कई ऐसी समस्याएं हैं, जिसका बदलाब कैसे हो, उसको बताने का काम करेगे।

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता नीतीश की निकम्मी सरकार से ऊब चुकी है। इसलिए जनता अब बदलाव के मूड में है। बिहार की जनता चिराग पासवान को सीएम की कुर्सी पर काबिज होना देखना चाहती है। ताकि बिहार की जनता के चेहरे पर मुस्कान को वापस लाया जा सके।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।