अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड मैडम का बेटा निकला दोस्त का कातिल

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। सोहसराय थाना पुलिस ने सलेमपुर गांव से 4 दिन पहले एक युवक का शव मकई के खेत से बरामद किया गया था। युवक के चेहरे पर जला हुआ मोबिल डाला हुआ था, जिससे पहचान नहीं हो पा रही थी। पुलिस ने उस हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्या में शामिल आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

सोहसराय पुलिस के अनुसार बीते 22 अप्रैल को सोहसराय थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव की मकई के खेत से सुबह में एक युवक का शव बरामद किया गया था। युवक के सर पर ईंट-पत्थर से वार कर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद चेहरे पर जले हुए मोबाइल को डाल दिया गया था, ताकि शव की पहचान ना हो सके।

पुलिस के अनुसार उक्त हत्या का आरोपित युवक श्रृंगारहाट पहाड़तली निवासी जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड मैडम सुनीता का छोटा पुत्र नीरज कुमार है। शराब कांड के बाद पुलिस ने मैडम सुनीता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। श्रृंगार हॉट पहाड़तली निवासी मैडम सुनीता जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड थी।

बता दें कि दो वर्ष पूर्व यानी की साल 2022 के मकर संक्रांति यानी 15 जनवरी के दिन जहरीली शराब पीने से एक दर्जन लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद यह बात सामने आई थी कि मैडम सुनीता ही जहरीली शराब लाकर बेचती थी। इसके पीने से कई घर सुने पड़ गए। किसी महिला की मांग के सिंदूर उजड़ गए तो किसी का बेटा छिन गया। इतनी बड़ी घटना होने के बाद पुलिस हरकत में आई थी।

कहते हैं कि शराब कांड के बाद से नीरज कुमार और उसका एक दोस्त प्रमोद कुमार दिल्ली चला गया था। जहां वह खिलौना बेचा करता था। दोनों दो दिन पूर्व ही दिल्ली से आया था और शाम को नीरज और उसका दोस्त प्रमोद घर से निकला था।

उसके बाद किसान कॉलेज स्थित पंचाने नदी किनारे जाकर दोनों युवक ब्राउन शुगर का उपयोग किया था। साथ ही नशे का इंजेक्शन भी लिया था। इस दौरान दोनों के बीच 1700 रुपए बकाया को लेकर विवाद हो गया था।

इसी विवाद में प्रमोद कुमार ने दोस्त नीरज की ईंट पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। इसके बाद प्रमोद कुमार कहीं से जला हुआ मोबाइल नीरज कुमार के चेहरे पर डाल दिया। पुलिस तकनीकी अनुसंधान के क्रम में हत्या आरोपित युवक तक पहुंची। इसके बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार युवक के पास से मृतक का छीना हुआ रुपया, गले में स्टील का चैन भी बरामद कर ली। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष राजमणि, दरोगा संजय कुमार, अलीम अंसारी, मनीष कुमार, सोनू कुमार गुप्ता एवं सशस्त्र बल शामिल थे।

TRE-3 पेपर लीक मामले में उज्जैन से 5 लोगों की गिरफ्तारी से नालंदा में हड़कंप

ACS केके पाठक के भगीरथी प्रयास से सुधरी स्कूली शिक्षा व्यवस्था

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक का बजट 2024-25 पर चर्चा सह सम्मान समारोह

पइन उड़ाही में इस्लामपुर का नंबर वन पंचायत बना वेशवक

अब केके पाठक ने लिया सीधे चुनाव आयोग से पंगा

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.