नालंदा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 26 लोगों का तबादला, जानें कौन कहां गए 

नालंदा दर्पण डेस्क। नालंदा जिला पुलिस कप्तान अशोक मिश्रा ने एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने 26 पुलिस पदाधिकारियों का इधर से उधर कर दिया है। उन्होंने जिन 26 विभागीय लोगों का तबादला किया है, उसमें 16 दारोगा और 10 जमादार हैं।

बताया जाता है कि जिन पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है, वे लंबे समय से एक ही थाना में तैनात थे। उन्हें 24 घंटे के अंदर नए पदास्थापन पर योगदान देने का निर्देश दिया है।

ये 16 दारोगा बदले गए

👉 सोहसराय थाना के दारोगा सुनील कुमार सिंह को कतरीसराय थाना भेज दिया दिया है।

👉 लहेरी थाना की दारोगा रेखा रानी को राजगीर थाना भेजा गया है।

👉 बिहार शरीफ महिला थाना के दारोगा शंकर प्रसाद सिंह को चंडी थाना में पदास्थापित किया गया है।

👉 भागन बिगहा ओपी के दारोगा कृष्ण कुमार राय को थरथरी थाना में तबादला किया गया है।

👉 सरमेरा थाना के दारोगा सुरेश प्रसाद सिंह को सिलाव थाना भेजा गया है।

👉 सरमेरा थाना के दारोगा हरेंद्र कुमार सिंह को एकंगरसराय थाना तैनात किया गया है।

👉 हिलसा थाना से मंगल सिंह को बिहार थाना भेज दिया गया है।

👉 हिलसा थाना के दारोगा मिथिलेश कुमार सिंह को गिरियक थाना में तैनात किया गया है।

👉 इसलामपुर थाना के जलधर मंडल को वेना थाना में ट्रांसफर कर दिया गया है।

👉 थरथरी थाना के दारोगा जवाहर राम को नालंदा थाना भेज दिया गया है।

👉 चंडी थाना के दारोगा राकेश कुमार रंजन को मानपुर थाना ट्रांसफर किया गया है।

👉 चंडी थाना के दारोगा अनिरुद्ध पांडेय को बिंद थाना में पदास्थापित किया गया है।

👉 एकंगरसराय थाना के सिद्धेश्वर राम को सरमेरा थाना भेजा गया है।

👉 नालंदा थाना के दारोगा मदन गोपाल सिंह को भागन बिगहा ओपी में तैनात किया गया है।

👉 गिरियक थाना से दशरथ ओझा को हिलसा थाना भेजा गया है।

👉 चंडी थाना के दारोगा राम पुकार यादव को सरमेरा थाना ट्रांसफर किया गया है।

ये 10 जमादार बदले गएः

👉 बिहार थाना के जमादार विष्णु विनायक कश्यप को चंडी थाना भेजा गया है

👉 बिहार थाना में तैनात बलिराम यादव को इसलामपुर थाना भेज दिया गया है

👉 नूरसराय थाना में तैनात उमेश गिरी को चंडी थाना भेजा गया है।

👉 रहुई थाना में तैनात अनिल कुमार को हिलसा थाना भेजा गया है।

👉 वेना थाना में तैनात बद्रीनाथ सिंह को नगरनौसा थाना में ट्रांसफर कर दिया गया है।

👉 बिंद थाना में तैनात उमेश पासवान को गिरियक थाना भेज दिया गया है।

👉 गणेश कुमार राय को नगर थाना भेज दिया गया है।

👉 चंडी थाना से रामजीवन पासवान को गिरियक थाना भेज दिया गया है।

👉 सिलाव थाना से जमादार कमलेश कुमार को चंडी थाना भेजा गया है।

👉 गिरियक थाना के जमादार संजीव कुमार को रहुई थाना भेज दिया गया है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker