
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के नेता घूम घूमकर सिर्फ दिखावा करते हैं। गिरिराज सिंह अपने विभाग के माध्यम से जो गरीबों का हक देना चाहिए, उससे भी मुंह मोड़ने का काम करते हैं। गरीब को सनातन धर्म के लिए प्रेरित करते हैं।
उन्होंने कहा कि यह काम धर्म गुरुओं का है। यह पॉलिटिकल पार्टियों का काम नहीं है। सनातन धर्म के बारे में प्रवचन, कथा करना धर्म गुरुओं का काम है, लेकिन अब धर्म गुरुओं का काम भी भाजपा कर रही है।



