नालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

बदमाशीः तालाब में डूबने से बच्ची की मौत के बाद परिजनों-ग्रामीणों ने कर दिया सड़क जाम

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। नगरनौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगरनौसा पशु हाट के पास स्थित तालाब में डूबने से एक आठ बर्षीय बच्ची की मौत हो गयी है। मृतक बच्ची की पहचान सुजीत चौधरी के आठ वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्ची घर के पास खेल रही थी, उसी दौरान बच्ची बगल के तालाब में गिर गईं। जिससे डूबने से बच्ची की मौत हो गयी।

इसके बाद ग्रामीणों ने मुआवजा राशि के मांग को लेकर नगरनौसा पशु हाट के पास एनएच-431 चंडी-दनियावां मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।

सड़क जाम होने की सूचना मिलते ही नगरनौसा थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह दलबल के साथ जामस्थल पर पहुंच सड़क जाम कर रहे घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों को समझाकर सड़क जाम हटवाया।

इधर प्रखंड कार्यालय द्वारा पारिवारिक लाभ के तहत बीस हजार रुपए नगद एवं मुखिया द्वारा कबीर अंत्योष्टि के तहत तीन हजार रुपए नगद उपलब्ध कराया गया और सरकार द्वारा मिलने वाली अन्य सहायता राशि दिलाने का आश्वासन दिया गया।

इधर एक घंटा सड़क जाम रहने से सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे एनएच पर यात्रा कर रहे लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »