गाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

प्रेमिका के घर में रह रहे युवक का गांव में हंगामा, पुलिस ने पिस्तौल और 7 गोली के साथ दबोचा

कतरीसराय (नालंदा दर्पण)। कतरीसराय थाना क्षेत्र के गोवर्धन विगहा गाँव से एक देशी कट्टा व सात जिन्दा कारतुस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

थानाध्यक्ष शरद कुमार रंजन ने बताया कि रविवार को दिवा गश्ती में निकले एएसआई प्रसंजीत कुमार चौधरी को सूचना मिली कि गोवर्घन विगहा गाँव में देशी कट्टा लहराते हुए एक युवक हल्ला हंगामा कर रहा है।

इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये उक्त गाँव में हंगामा कर रहे एक युवक को एक देशी कट्टा और सात जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान पटना जिला के दानापुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर कुशवाहा नगर निवासी महेन्द्र महतो के 26 वर्षीय पुत्र रिपु कुमार के रूप में हुई है।

ग्रामीणों ने बताया कि वह युवक अपनी प्रेमिका के घर में कई महीनों से इसी गाँव में रह रहा था। जब प्रेमिका के भाई ने दोनों को शादी करने के लिए दबाव बनाया तो आरोपी युवक आगबबूला होकर प्रेमिका के भाई पर ही कट्टा तान दिया। इसके बाद कुछ लोग सड़क पर आए तो पुलिस गाड़ी देख कर इस प्रकरण की जानकारी गश्ती दल में मौजूद पदाधिकारी को दी।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।