पुलिस अंकित बाइक सवार बदमाशों ने सीएसपी संचालक से छीने 2.40 लाख रुपए

सिलाव (नालंदा दर्पण)। सिलाव थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलाव-भूई मार्ग पर कटहैन पुल के पास सीएसपी संचालक से दो लाख 40 हजार रुपये की लूट ली गई। इस वारदात को पुलिस लिखी बाइक सवार दो अपराधियों ने अंजाम दिया। पीड़ित करजारा गांव निवासी संजय कुमार वर्मा भूई बाजार में एसबीआई का सीएसपी चलाते हैं।

पीड़ित ने बताया कि मंगलवार को सिलाव निवासी अपने मित्र मोहित कुमार सिंह के पास से दो लाख 40 हजार रुपये लिये थे। रुपये बैग में रखकर बाइक से भूई बाजार स्थित सीएसपी जा रहे थे। जैसे ही कटहैन पुल के आगे राइस मिल के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रुकवा दिया। अचानक बाइक रोकने की वजह से वे जमीन पर गिर पड़े।

उसके बाद गाली-गलौज करते हुए एक बदमाश ने उसका बैग छीन लिया और वापस सिलाव की ओर सहयोगी के साथ भाग निकले। दोनों बदमाशों की उम्र 20-22 साल के आसपास बताई जाती है। बाइक के नंबर प्लेट पर पुलिस लिखा था। लूटे गए बैग में नकद रुपये, निजी बैंक का चार लाख 50 हजार रुपये का बॉन्ड पेपर, चेकबुक, बाइक का पेपर व मोबाइल भी थे।

पहले भी पीड़ित से हो चुकी है लूटः वर्ष 2019 में भी संजय से दो लाख 55 हजार रुपये की लूट हो चुकी है। लुटेरों ने भीड़-भाड़ वाले इलाके एसबीआई शाखा से महज चंद कदम की दूरी पर सिलाव तिमुहानी के पास उससे रुपये लूट लिये थे। उस समय भी वह एसबीआई से रुपये निकालकर भूई गांव जा रहे थे।

वरदाहा पंचायत के उपमुखिया पुत्र समेत 3 सड़क लुटेरे गिरफ्तार

30 नवंबर से 2 दिसबंर तक होगा राजगीर महोत्सव का आयोजन, जिलाधिकारी ने की बैठक

राजगीर में 23 नवंबर को होगा एक दिवसीय जरासंध महोत्सव का आयोजन

दीपावली की धूम-धड़ाका के बाद महापर्व छठ की तैयारी जोरों पर

मंगोलियाई और रूसी प्रवासी पक्षियों की चहचहाहट से महरुम हुआ गिद्धि पोखर

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=yvU97nonSFo[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=FmR7-3vAsw4[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=bUTQxJl5etE[/embedyt]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker