नालंदापर्यटनबिग ब्रेकिंगराजगीर

राजगीर में 23 नवंबर को होगा एक दिवसीय जरासंध महोत्सव का आयोजन

राजगीर (नालंदा दर्पण)। राजगीर की पावन धरती पर 23 नवंबर को एक दिवसीय जरासंध महोत्सव का आयोजन होगा। इस महोत्सव को पहली बार कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार द्वारा महोत्सवों के कैलेंडर में शामिल किया गया है।

में 23 नवंबर को होगा एक दिवसीय जरासंध महोत्सव का आयोजन e1699968568285महोत्सव की रूप रेखा को लेकर आज जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने आर आई सी सी सभागार में पदाधिकारियों एवं स्थानीय समिति के प्रतिनिधियों के साथ बैठक किया। समिति सदस्यों से महोत्सव की रुप रेखा को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किया गया।

महोत्सव का आयोजन महाराजा जरासंध के मंदिर के समीप किया जायेगा। 23 नवंबर को सम्राट जरासंध की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पवित्र गदा भेंट कर महोत्सव का शुभारंभ किया जायेगा। 24 नवंबर को महाराजा जरासंध की प्रतिमा के साथ नगर शोभा यात्रा का आयोजन किया जायेगा।

महोत्सव के अवसर पर सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था का निदेश दिया गया। राजगीर आने वाले मार्गों पर तोरणद्वार बनाने हेतु भी स्थल चिन्हित कर कार्रवाई को कहा गया।

बैठक के उपरांत जिलाधिकारी ने सम्राट जरासंध के मंदिर के समीप महोत्सव स्थल का निरीक्षण किया। स्टेज के निर्माण एवं बैठने की व्यवस्था को लेकर कार्यपालक अभियंता भवन प्रमण्डल एवं अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर को आवश्यक दिशा निदेश दिया।

बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास अहलावत, अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राजगीर, अंचलाधिकारी राजगीर सहित स्थानीय समिति के सदस्यगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

दीपावली की धूम-धड़ाका के बाद महापर्व छठ की तैयारी जोरों पर

मंगोलियाई और रूसी प्रवासी पक्षियों की चहचहाहट से महरुम हुआ गिद्धि पोखर

दहेज को लेकर विवाहिता की गला दबाकर हत्या का आरोप, पति का अन्य महिला संग भी था अवैध संबंध

पटाखे की चिंगारी से रुई गोदाम लगी आग, 5 लाख रुपए की सामग्री राख

करायपरशुराय प्रखंड प्रमुख को लेकर राजनीति गर्म, पूर्व एमएलसी राजू यादव समेत 11 लोगों पर लगे गंभीर आरोप

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=FmR7-3vAsw4[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=bUTQxJl5etE[/embedyt]

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »