गाँव-जवारनालंदा

मनरेगाः इस गांव में बिना पईन उड़ाही हो चुका भुगतान

नालंदा दर्पण डेस्क। नगरनौसा प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत के जागो बिगहा गांव में विनोद प्रसाद के खेत से अरूण प्रसाद के खेत तक पईन उड़ाही कार्य होना है। मनरेगा के तहत इस कार्य की प्राक्कलन राशि 4.9354 लाख रुपए है। जिसमें 2.3065 लाख रुपए का भुगतान हो चुका है। इस कार्य में अबतक 1314 मानव कार्य दिवस सम्पन्न होना बताया जाता है।

लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। यहां अभी तक कोई कार्य शुरु नहीं हुआ है। कहीं भी एक भी मानव दिवस का कार्य नहीं दिखता है। ऐसे में किस-किस मनरेगा जॉब कार्डधारी के नाम पर कौन कैसे निकासी कर रहा है, यह जांच का विषय है।

जाहिर है कि गांव में रोजगार सेवक और मुखिया की सांठगांठ से पूरा बिचौलिया तंत्र सरकारी खजाना की राशि लूटने में जुटे हैं औऱ जिम्मेवार विभागीय पदाधिकारी को कोई जानकारी नहीं है, क्योंकि वे अपने कार्यालय में कमीशन लेकर मौज उड़ाने के आदी हो चुके हैं। वे कभी कार्यस्थल का मुआयना करना उचित नहीं समझते हैं।

MNREGA Half amount paid in this village without work starting cruption

अब केके पाठक ने लिया सीधे चुनाव आयोग से पंगा

 अब सरकारी स्कूलों के कक्षा नौवीं में आसान हुआ नामांकन

गर्मी की छुट्टी में शिक्षकों के साथ बच्चों को भी मिलेगा कड़ा टास्क

बिहार को मिले 702 महिलाओं समेत 1903 नए पुलिस एसआइ

जानें डिग्री कॉलेजों में कब से कैसे शुरु होंगे पार्ट-2 और पार्ट-3 की परीक्षा

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.