नालंदाबिहार शरीफ

सोहसराय में नालंदा जिला का पहला आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का हुआ उद्घाटन

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। सोहसराय में नालंदा जिले का पहला आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का शुभारंभ किया गया।

इस बैंक का उद्घाटन बिहार शरीफ नगर निगम के प्रथम मेयर दिनेश प्रसाद और प्रतिष्ठित व्यवसायी सुशील कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया वहीं, अतिथियों का स्वागत बिहार हेड अभिकांत कुमार द्वारा किया गया।

इस मौके पर बैंक के शाखा प्रबंधक जितेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि इस बैंक में गोल्ड लोन से लेकर सभी प्रकार के लोन की सुविधा एक ही छत के नीचे ग्राहकों को दी जाएगी, जो अन्य बैंकों की तुलना में बेहतर है।

Editor

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर News Witer Editor सक्रिय हैं।