नालंदापर्यटनबिग ब्रेकिंगराजगीर

नालंदा डीएम ने राजगीर मलमास मेला में साधु-संतो के आवासन स्थलों का लिया जाजया

राजगीर (नालंदा दर्पण)। राजकीय राजगीर मलमास मेला के अवसर पर विभिन्न अखाड़ा / पंथ के  साधु-संतों के विभिन्न आवासन स्थलों पर पर्याप्त साफ-सफाई, शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

Nalanda DM visited the places of residence of sages and saints in Rajgir Malmas Fair 1रविवार को जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने साधु-संतों के साथ बैठक कर उनकी बात को सुना था। आज पुनः उनके साथ जिलाधिकारी ने बैठक किया तथा उनकी आवश्यकताओं की स्पष्ट जानकारी ली।

बैठक के उपरांत नगर आयुक्त तरणजोत सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों के एक दल ने साधु-संतों के साथ उनके निर्धारित आवासन स्थलों का निरीक्षण किया। उनकी आवश्यकताओं को सूचीबद्ध किया गया।

स्थल संरचना एवं आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त संख्या में शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। साफ-सफाई के लिए भी उपयुक्त व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया।

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future