नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफहादसा

चुनावी प्रकिया के दौरान नालंदा के होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के थाना मानपुर के प्रभु बीघा गांव के निवासी होमगार्ड जवान रामजी प्रसाद की किशनगंज पुलिस लाइन परिसर में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 चुनावी प्रकिया के दौरान अचानक हृदय गति रुकने के कारण मौत हो गयी।

बताया जाता है कि  हार्ट अटैक होने पर वे अचानक जमीन पर गिर गए। उसके बाद उन्हें अन्य होमगार्ड एवं स्थानीय पुलिस की मदद से ईलाज के लिए सदर अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी।

घटना की सूचना मिलते ही किशनगंज एसडीपीओ गौतम कुमार सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक होमगार्ड जवान रामजी प्रसाद पिता स्व. मुसहरी महतो के रूप में पहचान हुई है। नालंदा जिले से वे किशनगंज लोकसभा चुनाव के लिए आए थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन में अचानक जमीन पर गिर पड़े। वहां मौजूद जवान उन्हें अस्पताल ला रहे थे कि इसी दौरान में रास्ते में उनकी मृत्यु हो गयी। मृतक होमगार्ड जवान के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गयी है। आगे की प्रक्रिया जारी है।

TRE-3 पेपर लीक मामले में उज्जैन से 5 लोगों की गिरफ्तारी से नालंदा में हड़कंप

ACS केके पाठक के भगीरथी प्रयास से सुधरी स्कूली शिक्षा व्यवस्था

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक का बजट 2024-25 पर चर्चा सह सम्मान समारोह

पइन उड़ाही में इस्लामपुर का नंबर वन पंचायत बना वेशवक

अब केके पाठक ने लिया सीधे चुनाव आयोग से पंगा

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future