बंगाल में बाबरी मस्जिद निर्माण पर नालंदा सांसद के बयान से हिल उठी भाजपा

नालंदा दर्पण रिपोर्टर। नालंदा संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। सांसद ने कहा कि भारत एक संवैधानिक और लोकतांत्रिक देश है, जहाँ हर व्यक्ति को अपने धर्म, आस्था और पूजा-पद्धति के अनुसार जीवन जीने का पूरा अधिकार प्राप्त है।

सांसद ने कहा कि जिस तरह देश में हर जाति और हर धर्म के लोगों को समान अधिकार और सम्मान मिला हुआ है। उसी प्रकार किसी भी धर्म के लोग अपने धार्मिक स्थलों, परंपराओं और आस्था को आगे बढ़ा सकते हैं। इसमें किसी प्रकार की रोक-टोक या भेदभाव करना गलत और असंवैधानिक है।

उन्होंने कहा कि भारत का संविधान सभी नागरिकों को बराबरी और धार्मिक स्वतंत्रता प्रदान करता है। इसलिए किसी भी समुदाय या व्यक्ति के अधिकारों का हनन नहीं किया जाना चाहिए।

सांसद ने आगे कहा कि देश में हर व्यक्ति को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र के भीतर शांतिपूर्वक कार्य करने की पूरी आज़ादी है और समाज को भी ऐसे मामलों में अनावश्यक विवादों से दूर रहना चाहिए।

सांसद के इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों तथा सामाजिक संगठनों में चर्चा तेज हो गई है। भाजपा अंदरुनी तौर पर हिली नजर आ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

अन्य समाचार