इस्लामपुरनालंदापुलिसबिग ब्रेकिंगहिलसा

Nalanda Police: इस्लामपुर लूट-दुष्कर्म कांड का दूसरा कुख्यात गिरफ्तार

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। नालंदा पुलिस (Nalanda Police) ने इस्लामपुर में हुए एक सनसनीखेज लूट और दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे दूसरे अभियुक्त सौदागर बिन्द को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई आज सुबह 3बजे बाँध रसलपुर के प्राथमिक विद्यालय में की गई, जहां अभियुक्त छिपा हुआ था। इस ऑपरेशन में पुलिस ने न केवल अभियुक्त को धर दबोचा, बल्कि उसके पास से एक लोडेड देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया।

बता दें कि बीते 30 मार्च को इस्लामपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर नहर के पास एक महिला के साथ लूटपाट और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दो अभियुक्तों ने हथियार दिखाकर उसके जेवर और नकदी लूट ली और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसी दिन एक अभियुक्त कौशलेन्द्र कुमार उर्फ शन्नी को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में इस्लामपुर थाना में कांड संख्या 166/2025 दर्ज किया गया और धारा 70(1) और 309(6) BNS के तहत कार्रवाई शुरू की गई।

हालांकि, दूसरा अभियुक्त सौदागर बिन्द घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके ठिकानों और घर पर लगातार छापेमारी की, लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा था। लेकिन आज 5 अप्रैल की सुबह इस्लामपुर थाना को गुप्त सूचना मिली कि सौदागर बिन्द बाँध रसलपुर के प्राथमिक विद्यालय में छिपा हुआ है।

सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हिलसा-2 गोपाल कृष्णा के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल तुरंत मौके पर पहुंचा। स्कूल में छिपे अभियुक्त ने पुलिस को देखते ही छत से कूदकर भागने की कोशिश की। लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। भागने के प्रयास में सौदागर बिन्द घायल हो गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त सौदागर बिन्द नालंदा जिले के टॉप-10 वांछित अपराधियों में शामिल है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट सहित कुल 14 मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था और उसकी गिरफ्तारी पर इनाम भी घोषित था।

इस ऑपरेशन में शामिल पुलिस टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोपाल कृष्णा, पुलिस निरीक्षक संजय पासवान, थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय, पुअनि हरिनंदन कुमार, पुअनि तौकिर खान और इस्लामपुर थाना के अन्य सशस्त्र बल शामिल थे।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोपाल कृष्णा ने कहा कि यह नालंदा पुलिस के लिए बड़ी सफलता है। सौदागर बिन्द जैसे कुख्यात अपराधी की गिरफ्तारी से क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future