अपराधगाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

सिलाव के नानंद से लापता युवक का शव अलग-अलग स्थानों पर छह टुकड़ों में मिला

बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार के नालंदा जिले में 4 दिनों से लापता विकास चौधरी का शव छह टुकड़ों में मिला है। पुलिस ने हत्या के मामले का उद्भेदन करते हुए विकास की प्रेमिका और उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिसमें उन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया।

घटना नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र के नांनद गांव की है, जहां 4 दिन पूर्व लापता विकास चौधरी का शव छह टुकड़ो में बरामद किया गया।

रविवार की सुवह विकास का धड़ 3 दिन बाद पुलिस ने दीपनगर थाना क्षेत्र के सिपाह पुल स्थित पंचाने नदी से बरामद किया है, जबकि सर को फतुहा के पुनपुन स्थित गंगा नदी से नाव के सहारे खोजबीन कर बरामद किया गया है।

इसी प्रकार तीन दिन पूर्व हाथ पैर को नूरसराय के नारी छिलका के पास से बरामद किया था। बता दें कि विकास की प्रेमिका नूरसराय के बाराखुर्द निवासी ज्योति व उसके पति रंजन को हिरासत में लेने के बाद पुलिस को धड़ हाथ लगी।

इधर खबरों के मुताबिक पुलिस ने मामले की जांच के लिए विधि विज्ञान के विशेषज्ञों से भी जांच कराई गई। टेक्निकल एविडेंस के आधार पर जो सबूत मिले थे उसी को आधार बनाकर एक महिला और उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया।

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने अपराध को स्वीकार करते हुए बताया कि वह कई वर्षों से युवती विकास के संपर्क में थी। युवती ने अपने घर में विकास को बुलाकर उसकी हत्या की कर दी।

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »