Home गाँव-जवार सुल्तानपुर हाल्ट के पास ट्रेन से कटकर हो गई थी मौत, भूषण...

सुल्तानपुर हाल्ट के पास ट्रेन से कटकर हो गई थी मौत, भूषण मुखिया ने की मदद

चंडी (नालंदा दर्पण)। चंडी जिला पश्चिम के जिला परिषद सदस्य अनीता सिन्हा के पति पूर्व मुखिया कुमार चंद्र भूषण ने एक बार फिर से मानवता का परिचय दिया है।

वैसे तो  वह हर  समय असहाय और गरीबों की मदद करते रहते हैं। इसमें कोई शक की बात नहीं है। जहां से भी उन्हें कोई सूचना मिलती है तो वह दूसरे पल न रात देखते हैं और न मौसम लोगों की मदद अकेले करने निकल पड़ते हैं। ऐसे ही एक और मदद उनके द्वारा दिया गया।

दो दिन पूर्व चंडी के रुखाई पंचायत के कुकड़िया गांव के बढ़न केवट के 18 वर्षीय पुत्र मिट्ठू कुमार की मौत सुल्तानपुर हाल्ट के पास ट्रेन से कटकर हो गई थी।

इस घटना से बढ़न केवट बुरी तरह टूट गये थे, उन्हें कहीं से कोई सहारा और मदद नहीं मिल रहा था। ऐसे में उनकी मदद को आगे आएं पूर्व मुखिया भूषण।

उन्होंने गांव जाकर घटना की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने रेल विभाग के संबंधित पदाधिकारी और नगरनौसा पुलिस से संपर्क साधा।

उन्होंने मुआवजा की प्रक्रिया से संबंधित बात की। रेल विभाग ने मुआवजे के लिए कागजात प्रक्रिया पूरी करने के बाद उचित मुआवजा का आश्वासन दिया।

जिला परिषद प्रतिनिधि कुमार चंद्र भूषण ने पीड़ित परिजन को अपनी ओर से आर्थिक सहायता दी। साथ ही उन्होंने जरूरत पड़ने पर मदद का भरोसा दिया। पीड़ित परिजन ने पूर्व ‌मुखिया द्वारा संकट में मदद के लिए प्रशंसा की।

Exit mobile version