अन्य
    Saturday, July 27, 2024
    अन्य

      नवादा ले जाने के दौरान नालंदा के नगरनौसा में हुआ था NEET पेपर लीक, जानें बड़ा खुलासा

      नालंदा दर्पण डेस्क। NEET पेपर लीक कांड में एक बड़ा खुलासा सामने आया है। पटना से नवादा ले जाने के दौरान मास्टरमाइंड द्वारा नालंदा के नगरनौसा में पेपर लीक करा लिया गया था।

      दरअसल, बिहार आर्थिक अपराध अनुसंधान इकाई पहले बीपीएससी टीचर्स की परीक्षा के पेपर लीक का खुलासा किया, जिसमें शिवकुमार अपनी महिला मित्र के साथ उज्जैन से पकड़ा गया और जब वह बेऊर जेल में बंद था। इसी बीच नीट का पेपर भी लीक हो गया।

      इसके बाद जांच में जुटी अनुसंधान टीम भी चौंक पड़ी कि पेपर लीक कांड का सरगना जब जेल में है तो यह काम किसी दूसरे गिरोह ने किया होगा। मगर जांच का मामला कुछ दूर ही आगे बढ़ा कि परत दर परत राज खुलने लगी कि इसकी भी डोर भी शिव कुमार उर्फ बिट्टू के हाथ में हैं।

      कहते हैं कि इसकी पहली कड़ी नगरनौसा थाना क्षेत्र निवासी राहुल पासवान से शुरू हुई। राहुल चूंकि कूरियर कंपनी से भी जुड़ा था और अपनी गाड़ियां किराये पर देता था। ऐसे में उसे जानकारी मिल गई को 38 केन्द्र पर प्रश्न पत्र पहुंचाना है।

      पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस पुख्ता जानकारी के बाद राहुल ने जेल में शिव कुमार को खबर दे दी। उसने कहा कि किसी कीमत पर पेपर मिलना चाहिए। इससे यह पता चलता है कि उसे जेल से भी कैंडिडेट खोजने में कोई परेशानी नहीं थी। और अंततः राहुल की सूचना पर पटना से नवादा ले जाने के दौरान नालंदा जिला के नगरनौसा में प्रश्नपत्र लीक करा लिया गया।

      राहुल के बारे में यह भी बताया जाता है कि कि वह बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा का परीक्षार्थी भी था। उस परीक्षा पेपर लीक भी हुआ। वह सिपाही भी हो जाता, लेकिन उससे पहले ही उस पेपर लीक की जानकारी बिहार पुलिस को मिल गई और आखिरकार परीक्षा रद्द हो गया। फिलहाल वह पुलिस की गिरफ्त में है।

      पेपर लीककांड में पूरा परिवार है शामिलः

      कई बड़े एग्जाम पेपर लीक पहले भी हुआ है और इसमें पूर्व से ही नालंदा जिले के नगरनौसा थाना अंतर्गत भूतहाखार बलबापर गांव निवासी संजीव सिंह एक्यूज रहा है। शिव कुमार उसका ही बेटा है। यही नही संजीव को मामा कहने वाला राकी भी इस कांड में शामिल रहा है।

      साथ ही एक हाई फाई फैमिली से आने वाले शिव कुमार की महिला मित्र भी पकड़ी गई है। इस तरह एक परिवार के लोग ही मिल कर कई परीक्षाओं के पेपर लीक कर रहे हैं। इस कड़ी में और भी नाम धीरे धीरे सामने आएंगे।

      बता दें कि पेपर लीक सरगना संजीब सिंह की पत्नी और शिव कुमार की मां ममता देवी भूतहाखार पंचायत की मुखिया रही है। पेपर लीक कांड से अपार काली कमाई के बीच उसने श्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा के टिकट पर हरनौत विधानसभा चुनाव से चुनाव भी लड़ी। मुखिया से लेकर विधानसभा की चुनाव लड़ने तक ममता देवी ने मीडिया और पब्लिक के बीच पानी की तरह पैसे बहाए हैं।

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

      संबंधित खबर

      error: Content is protected !!