राजगीर में जदयू का बढ़ा दबदबा, कौशल किशोर को मिली बड़ी जीत

राजगीर (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले की राजगीर विधानसभा सीट पर एक बार फिर जदयू का परचम लहराया। पार्टी के दिग्गज नेता कौशल किशोर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 55,428 वोटों के विशाल अंतर से जीत हासिल की। दूसरे स्थान पर सीपीआई (एमएलएल) के विश्वनाथ चौधरी रहें, जबकि तीसरे नंबर पर जनसुराज पार्टी (जेएसपी) के सतेंद्र कुमार को संतोष करना पड़ा।

यह जीत कोई आश्चर्य नहीं, क्योंकि राजगीर पर जदयू की पकड़ सालों से अटूट रही हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में भी कौशल किशोर ने इसी सीट से विजय प्राप्त की थी और इस बार जनता ने फिर से उन पर अटूट विश्वास जताया। मतों की गिनती ने साफ कर दिया कि कौशल किशोर के पीछे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जादू बरकरार हैं।

जदयू के कौशल किशोर को  1,07,811 वोट मिले। सीपीआई (एमएलएल) के विश्वनाथ चौधरी को 52,383 वोट मिले। वहीं जनसुराज के सतेंद्र कुमार मात्र  9,916 वोट ही पा सके।

बता दें कि 1957 में विधानसभा क्षेत्र के रूप में अस्तित्व में आया राजगीर अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित सीट हैं, जहां विकास और इतिहास का अनोखा मेल देखने को मिलता हैं। यहां कौशल किशोर की इस जीत ने जदयू के लिए राजगीर में मुख्यमंत्री के किए गए कार्यों में नई ऊर्जा का संचार किया हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

अन्य समाचार