नगरनौसा प्रखंड प्रमुख पर अविश्वास पारित, उप प्रमुख अपनी कुर्सी बचाने में रही सफल

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। नगरनौसा प्रखंड प्रमुख अंतरा देवी एव उप प्रमुख सुमंती देवी के विरुद्ध बीते 16 जनवरी को अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। अविश्वास प्रस्ताव के बाद कुर्सी बचाने के लिए जोड़ तोड़ की राजनीत प्रखंड में जोर शोर से चल रहा।

No confidence passed on Nagarnausa Block Chief Deputy Chief succeeded in saving his chair 1आज गुरुवार को अनुमण्डल कार्यालय हिलसा के सभागार में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा को लेकर अनुमंण्डल पदाधिकारी प्रवीण कुमार की अगुआई में हुई। इस चर्चा में प्रखंड के कुल 13 पंचायत समितियों ने हिस्सा लिया। जहाँ दोनों के विरुद्ध दुबारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बाद पुनः वोटिंग की प्रक्रिया कराई गई।

इस प्रक्रिया में निवर्तमान प्रमुख अंतरा देवी ने प्रमुख की कुर्सी छोड़ उप प्रमुख पद के लिए दावा किया। वहीं प्रमुख पद के लिए रंजू कुमारी और मृदला कुमारी ने दावा की। पद की नामांकन के बाद पूरी पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए वोटिंग की प्रक्रिया शुरू कराई गई।

वोटिंग के दौरान प्रमुख पद के रंजू कुमारी को 9 मत मिले। जबकि प्रतिद्वंद्वी रही मृदुला कुमारी को मात्र 4 मत प्राप्त हुआ। वहीं उप प्रमुख पद के लिए निवर्तमान उप प्रमुख रही सुमंती देवी को 7 मत मिले। जबकि इनके प्रतिद्वंद्वी रही निवर्तमान प्रमुख अंतरा देवी को 6 मत प्राप्त हुआ। यानी प्रखंड प्रमुख की कुर्सी पाने में रंजू कुमारी कामयाब हुई। वहीं, उप प्रमुख की कुर्सी बचाने में सुमंती देवी सफल रही।No confidence passed on Nagarnausa Block Chief Deputy Chief succeeded in saving his chair 11

विदित हो कि 6 जनवरी को नगरनौसा प्रमुख व उप प्रमुख पर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर 9 पंचायत समिति सदस्यों ने प्रमुख को आवेदन दिया था। जिसके आलोक में 16 जनवरी को अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक हुई थी। जिसमें वर्तमान प्रमुख के विपक्ष में 9 वोट व उप प्रमुख के विपक्ष में 10 वोट आया था। जिससे प्रमुख व उप प्रमुख पर अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया।

प्रखंड में कुल 9 पंचायतों में पंचायत समिति सदस्यों की संख्या 12 है। जिसमें प्रमुख पद की कुर्सी हासिल करने के लिए 7 सदस्यों का समर्थन चाहिए था। कुर्सी गिरने के बाद से ही सदस्यों की खरीद परोख्त काम किया जा रहा था। कुर्सी के लिए दावेदारों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी।

वहीं आज गुरुवार को नगरनौसा प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख चुनाव के बाद परिणाम आते ही अनुमण्डल कार्यालय कैम्पस में जो स्थिति बनी, उससे साफ हो गया है कि कुर्सी पाने के लिए लाखों लाख का खेल हुआ है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=-GElZBo17xs[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=EN33zZE8EYA[/embedyt]

युवक ने नग्न अवस्था में मोबाइल से ऑनलाइन वीडियो दिखाते हुए लगा ली फांसी

सरस्वती पूजा-शबे बारात को लेकर डीएम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

बिहारशरीफ सदर अस्पताल में नवजात की मौत मामले में सिविल सर्जन को लगी कड़ी फटकार

रामघाट में उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी का भव्य स्वागत

शेखाना हाई स्कूल केंद्र में बाउंड्री फांदने वाले 10 इंटर परीक्षार्थियों पर कार्रवाई

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker