अब केके पाठक के इस बड़े आदेश से व्याकुल हुए निजी स्कूल

नालंदा दर्पण डेस्क। बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने अब सरकारी स्कूलों की तरह अब निजी स्कूलों को भी निशाने पर लिया है। अब रोज नीजि स्कूलों का भी निरीक्षण होगा। एक निरीक्षणकर्मी को एक दिन में न्यूनम 10 स्कूलों का निरीक्षण कर उसकी रिपोर्ट जिला शिक्षा कार्यालय को सौंपेगे।

शिक्षा विभाग ने सभी निरीक्षण कर्मियों को कड़ा निर्देश दिया है कि रोज न कम से कम सात सरकारी स्कूल और तीन निजी स्कूलों का निरीक्षण करें। समूच जिले में कक्षा एक से आठवीं में हजार की संख्या में स्कूल संचालित किये जा रहे हैं। मगर इनमें से महज सौ की संख्या में स्कूलों ने ई-संबंधन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया है।

अब जिन निजी स्कूलों ने इ-संबंधन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया या फिर यू-डायस कोड जेनरेट नहीं कराया है, वैसे स्कूल प्रबंधकों पर जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से कार्रवाई की जायेगी। निजी स्कूलों में निरीक्षण के दौरान किन-किन मानकों की जांच करनी है, इसका भी फॉर्मेट जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से तैयार कर लिया गया है।

फॉर्मेट में कुल 15 कॉलम हैं, जिन्हें भर कर उसकी रिपोर्ट प्रतिदिन निरीक्षण कर्मियों को सौंपनी होगी। फॉर्मेट में स्कूल में आरटीई के तहत एडमिशन लेने वाले बच्चों की डिटेल, यू-डायस कोड, इ-संबंधन दिव्यांगों की सुविधा पर नजर निजी स्कूलों में पढ़ने आने वाले हैंडीकैप विद्यार्थियों के लिए रैंप, रेलिंग और व्हीलचेयर की व्यवस्था स्कूल में है या नहीं इस पर भी निरीक्षण कर्मियों की नजर रहेगी।

इसके साथ ही बस या वैन में विद्यार्थियों के सुरक्षा मानकों की भी जांच निरीक्षण कर्मी करेंगे। बस में फर्स्ट एड बॉक्स, बस की खिड़की में रॉड लगे हैं या नहीं? इसके लिए फॉर्मेट में ट्रांस्पोर्टेशन का अलग से कॉलम दिया गया है। गर्ल्स कॉमन रूम में लगे बेड और बेडशीट की भी जांच की जायेगी।

पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, कुल शिक्षक और कर्मियों की संख्या, स्कूल की ओर से संचालित किये जाने वाले वाहनों का रजिस्ट्रेशन, वाहन मानक, ड्राइवरों की संख्या और प्रमाणपत्र, ग्राउंड स्पेस आदि की रिपोर्ट निरीक्षण कर्मियों को देनी होगी।

सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अपने प्रखंड के निजी स्कूलों की समीक्षा रिपोर्ट प्रतिदिन भेंजे। फिलहाल एक निरीक्षण कर्मी को सात सरकारी और तीन निजी स्कूलों का रोज निरीक्षण करने लक्ष्य दिया गया है।

छात्रों की 50% से कम उपस्थिति पर हेडमास्टर का कटेगा वेतन

नालंदा पुरातत्व संग्रहालय: जहां देखें जाते हैं दुनिया के सबसे अधिक पुरावशेष

शिक्षक ने स्कूल में बद कर छात्रा संग की थी छेड़खानी, एफआईआर दर्ज

पीपीयूः वोकेशनल कोर्स में अबतक नहीं मिली नामांकन की अनुमति

नालंदा में 25 मई तक सीमा रानी करेगी सरकारी स्कूलों का निरीक्षण

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”5″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker