नालंदापर्यटनबिग ब्रेकिंगराजगीर

मुख्यमंत्री के निर्देश पर राजगीर ब्रह्मकुंड परिसर के जीर्णोद्धार की कवायद शुरू

राजगीर (नालंदा दर्पण डेस्क)। राजकीय राजगीर मलमास मेला की तैयारियों के स्थल निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने ब्रह्मकुण्ड परिसर के समेकित जीर्णोद्धार का निर्देश पर्यटन विभाग को दिया था। उक्त निर्देश के आलोक में पर्यटन विभाग द्वारा कवायद शुरू कर दी गई है। इस कार्य हेतु पर्यटन विभाग द्वारा विशेषज्ञ कन्सलटेंट के रूप में कपूर एंड एसोसिएट्स को नियुक्त किया गया है।

On the instructions of the Chief Minister the exercise of renovation of Rajgir Brahmakund complex started 2आज कंसलटेंट के प्रतिनिधि ने विगत दिनों में किये गये स्थल सर्वे के आधार पर तैयार कार्ययोजना की प्रारंभिक रूप रेखा को जिलाधिकारी एवं पंडा समिति के सदस्यों के समक्ष ब्रह्मकुण्ड परिसर में प्रस्तुत किया। पंडा समिति के सदस्यों के साथ प्रारम्भिक डिज़ाइन पर विस्तृत चर्चा की गई तथा महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किये गये।

जिलाधिकारी ने पंडा समिति के सदस्यों एवं कंसलटेंट प्रतिनिधि के साथ सम्पूर्ण ब्रह्मकुण्ड परिसर का भ्रमण कर डिज़ाइन के अनुरूप एक एक स्थल को बारीकी से देखा तथा डिज़ाइन में आवश्यक संशोधन करने को कहा गया। ब्रह्मकुण्ड परिसर में प्रवेश एवं निकास के लिये अलग-अलग रास्ता बनाया जायेगा। परिसर में एक संस्कार भवन का भी निर्माण किया जायेगा।

आज की बैठक एवं स्थल निरीक्षण के क्रम में दिये गये सुझावों को पर्यटन विभाग के संज्ञान में लाते हुये डिज़ाइन में आवश्यक संसोधन करने को कहा गया।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद राजगीर, पंडा समिति के प्रतिनिधिगण सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।