देशी शराब और राइफल समेत एक गिरफ्तार, वर्षों से फरार पति की हत्यारोपी भी पकड़ाई

चंडी (नालंदा दर्पण)। चंडी थाना पुलिस ने लक्ष्मी विगहा गांव में छापेमारी कर एक राइफल, 15 लीटर देशी शराब के साथ बृजनंदन गोप को गिरफ्तार कर भेजा जेल दिया है।

थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार के अनुसार पुलिस लक्ष्मी विगहा गांव में अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी करने गई थी। पुलिस को देख कर बृजनंदन गोप भागने लगा। जिसे खदेड़ कर पकड़ा कर उसके घर की तलाशी लिया गया तो घर के कोने में एक राइफल तथा एक गैलेन में 15 लीटर अवैध शराब मिला।

उस राइफल का कागजात मांगने पर कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया। उसके बाद राइफल को जप्त करते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज करते हुए अभियुक्त बृजनंदन गोप जेल भेज दिया गया।

वर्षों से फरार पति की हत्यारोपी धरायाः चंडी थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव से हत्या मामले में कई सालों से फरार चल रही एक महिला मुदालय को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि चंडी कांड संख्या 55/21 की 302 की मुदालय पटना जिला के धनरुआ थाना के सोनी कुमारी उर्फ पम्पी लगभग 3 साल से फरार चल रही थी। वह अपने पति की हत्या के मामले में अभियुक्त है।

पुलिस को सूचना मिली कि फरार मुदालय श्रीनगर गांव में है। उसके बाद पुलिस ने तुरंत छापेमारी करते हुए गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=HRwCrfG3S3U[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=d9bW2CBZ_Uw[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=Z0dvf0W_nzU[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=DuflqfVjAog[/embedyt]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker