नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफराजनीतिशिक्षा

जदयू सांसद ने जहां दिया बयान, वहां छिड़का गंगा जल और फूंका पुतला

नालंदा दर्पण डेस्क। नालंदा जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार का रामलला प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद यह मामला राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है।

कल नालंदा कॉलेज परिसर के जिस स्थान पर सांसद द्वारा बयान दिया गया था, आज भाजपा की छात्र ईकाई संगठन अखिल विद्यार्थी भारतीय परिषद के द्वारा गंगा जल छिड़का गया और सांसद का पुतला फूँका।

एबीवीपी के नेताओं का कहना है कि सांसद द्वारा जिस स्थान को अमर्यादित बयान देकर अशुद्ध कर दिया गया था, आज वहां गंगा जल छिड़क कर शुद्धिकरण किया गया। भगवान राम से प्रार्थना है कि सांसद को सद्बुद्धि दें। इस तरह के बयान देने वाले नेताओं को जनता से माफ़ी माँगनी चाहिए। वरना सड़क से लेकर संसद तक प्रदर्शन करेंगे।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=d9bW2CBZ_Uw[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=Z0dvf0W_nzU[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=DuflqfVjAog[/embedyt]

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।