नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफहादसा

चंडी थाना के सालेपुर मोड़ के पास करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

बिहारशरीफ (आशीष कुमार)। चंडी थाना के सालेपुर मोड़ के समीप करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। मृतक बेलधन्ना गांव निवासी स्व चंद्रिका प्रसाद का 40 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार है।

परिजनों ने बताया कि मवेशी को खेत से लाने के लिए जा रहे थे इसी दौरान सालेपुर मोड़ के समीप पूर्व से गिरे हुए बिजली के तार के चपेट में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए।

गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।  मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई।

थानाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने बताया कि परिजन करंट की चपेट में आने से मौत की बात बता रहे हैं। मामले की छानबीन की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजन को सौंप दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Editor

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर News Witer Editor सक्रिय हैं।