Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    क्रिकेट खेलने के दौरान हुई मारपीट मे एक किशोर की मौत, एक गंभीर

    इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। इस्लामपुर प्रखंड अंतर्गत खुदागंज थाना क्षेत्र के बैरा गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान हुई मारपीट में एक 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी, जबकि एक किशोर गंभीर रुप से घायल हो गया है।

    खुदागंज थानाध्यक्ष जयप्रकाश नारायण ने बताया कि बैरा गांव के खेल मैदान में क्रिकेट खेलने के दौरान खिलाड़ियों के बीच थोड़ी सी बात को लेकर मारपीट की घटना में राजू साव के 13 वर्षीय पुत्र गुडू कुमार गंभीर रुप से घायल हो गया, उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, वहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    उन्होंने बताया कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है।

    इधर ग्रामीणो ने बताया कि क्रिकेट खेलने के क्रम में मारपीट की घटना में गुडू कुमार का मौत हो गयी। जबकि उसके भाई मंटू कुमार गंभीर रुप से घायल हो गया है।

    मृतक किशोर के परिजन मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। घटना को लेकर उनका रो रोकर बुरा हाल है। गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है।

    मंत्री श्रवण कुमार के घर में सरकारी योजनाओं की लूट का आलम देखिए

    नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=dVS3WjUDo_Y[/embedyt]

    नालंदा टोल पलाजा के पास अज्ञात वाहन ने 2 बाइक सवार को रौंदा, 2 की मौत, 3 गंभीर

    बिहारशरीफ श्रम कल्याण केंद्र में पास पुलिस ने एक महिला चोर को मॉबलींचींग से बचाया

    [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=ocRAswGNbHw[/embedyt]

    CM नीतीश कुमार की घोषणा बाद ACS केके पाठक का आदेश बना अबूझ पहेली

     

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
    error: Content is protected !!