गाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के सफल संचालन हेतु वार्ड सभा का आयोजन

Organization of Ward Sabha for successful operation of solid and liquid waste management.1नालंदा दर्पण। नगरनौसा प्रखंड अंतर्गत कैला पंचायत के वार्ड नंबर 3 के सामुदायिक भवन हरगोपालपुर में गुरुवार के दिन मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय के अंतर्गत जल चौपाल एवं लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के सफल संचालन हेतु वार्ड सभा का आयोजन वार्ड सदस्य सह उप मुखिया जितेन्द्र प्रसाद के अध्यक्षता मे किया गया।

इस मौके पर उप मुखिया ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि कचरा उठाव के लिए प्रत्येक परिवार प्रति महीना 30 रुपया जमा करे। ताकि इस योजना मे कार्य कर रहे कर्मियों का मानदेय का भुगतान किया जा सके।

इस मौके पर पंचायत के मुखिया शम्भु कुमार, विकास मित्र रेणु कुमारी, आंगनवाड़ी सेविका सीमा कुमारी एवं ग्रामीण लोग उपस्थित हुए।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »