अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफहादसा

सड़क पर बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, हत्या या हादसा, जाँच में जुटी पुलिस

बिहारशरीफ (आशीष कुमार)। हरनौत प्रखंड के चेरो थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। हालांकि परिजन भूमि विवाद में हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतक स्वर्गीय चंदन यादव का 73 वर्षीय पुत्र राजकुमार यादव है।

मृतक का पुत्र नीतीश कुमार का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों से भूमि विवाद चल रहा था। इसी विवाद में उनकी हत्या की गई। आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने के लिए सड़क हादसा का रूप दिया गया है।

जबकि जिस वाहन से उन्हें कुचला गया है। उस पर गांव के ही दो व्यक्ति बैठे हुए थे और चालक गमछा से अपना मुंह ढक रखा था।

वहीं थानाध्यक्ष अनुज राज सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हुई है। शव का बिहारशरीफ सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। इसकी जांच की जा रही है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »