29.2 C
Bihār Sharīf
Wednesday, September 27, 2023
अन्य

    राजगीर राजकीय मलमास मेला 2023 के समापन सह सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री, कहा…

    “इस बार बहुत ही भव्य और बेहतर ढंग से पुरूषोतम मास मेला का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ है। सरकार की तरफ से हर बुनियादी सुविधायें श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को उपलब्ध कराने की कोशिश की गयी थी। यहाँ के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बहुत ही अच्छा काम किया है। सभी लोगों ने राजगीर मलमास मेला 2023 को सफल एवं भव्य बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मैं उन सबको बधाई देता हूँ ….श्री नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार।

    राजगीर (नालंदा दर्पण)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मंगलवार को राजगीर मलमास मेला 2023 के विधिवत समापन सह सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए। राजगीर ब्रह्मकुंड के समीप आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राजगीर मलमास मेला के भव्य एवं सफल आयोजन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों, जीविका दीदियों, राजगीर तपोवन तीर्थ रक्षार्थ पंडा समिति से जुड़े लोगों एवं अभियंताओं को प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया।