नालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

पावापुरी ओपी पुलिस ने घोसरावा गांव के बागीचा से 3 साइबर ठगों को पकड़कर भेजा जेल

पावापुरी (नालंदा दर्पण)।  पावापुरी ओपी पुलिस ने घोसरावा गांव के बागीचा से कई सामानों के साथ तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार कर लिया है।

इस संबंध में पावापुरी ओपी प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार साइबर ठगों में घोसरावा गांव निवासी विजय सिह के पुत्र मुरारी लाल उर्फ छोटी, लवकुश सिंह के पुत्र पियुष कुमार एवं एक अन्य शामिल है। तीनों साइबर ठगों के विरूद प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार इन तीनों साइबर ठगों के कब्जे से एचडीएफसी बैंक का दो डेबिट कार्ड, दो मोबाइल फोन, एयरटेल फाइव जी सीम का पैकेट एवं हस्तलिखित ग्राहकों के नाम, ई-मेल एवं मोबाइल नंबर लिखा 84 पेज बरामद किया गया है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »