नालंदाराजगीर

दुर्गा पूजा में शांति, सौहार्द को लेकर बेन थाना में शांति समिति की बैठक

बेन (नालंदा दर्पण)। दुर्गा पूजा को लेकर बेन थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक की गई। थानाध्यक्ष पवन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न पूजा समिति के अध्यक्षों, सचिवों व अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

थानाध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा को लेकर जो गाइड लाइन है, जिसे पालन करना हम सब का कर्तव्य है। दुर्गा पूजा के मौके पर नर्तकियों का नाच नहीं किया जाना है। यदि कोई दुर्गा पूजा समिति ऐसा करता है तो उनके विरुद्ध कानूनी कारवाई की जाएगी।

थानाध्यक्ष ने कहा कि हर पर्व को मिलजुल कर भाईचारे के साथ मनाएं। और गाईड लाईन का पालन अवश्य करें। थानाध्यक्ष ने कहा कि पूजा में दखल देने वाले व उन्माद फैलाने वाले लोगों के संबंध में हमें सूचना दें कारवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा का अच्छा परफॉर्मेंस करने वाले समितियों को वरीय पदाधिकारियों के हाथों सम्मानित भी किया जाएगा।

इस मौके पर अकौना पंचायत के मुखिया अभय सिंह, बेन पैक्स अध्यक्ष अविनाश कुमार उर्फ पप्पू, एकसारा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि नीरज प्रसाद, खैरा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि जीतू मांझी सहित दर्जनों पूजा समिति के अध्यक्ष, सचिव एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=bNTNdrmsgGc[/embedyt]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »