अस्थावां प्रखंड कार्यालय के पास गड्ढे में पलटी पिकअप वैन, नगरनौसा के चालक की दबकर मौत

बिहार शरीफ (आशीष कुमार)। अस्थावां थाना क्षेत्र के बाईपास पर प्रखंड कार्यालय के पास अनियंत्रित होकर एक पिकअप वैन पलट गई। जिससे वैन से दबकर चालक की मौत हो गई। चालक नगरनौसा थाना क्षेत्र के भदरूबीघा निवासी दयानंद यादव का 30 वर्षीय पुत्र राममूर्ति कुमार है।

घटना के बारे में चालक के परिजन राजेश कुमार ने बताया कि वह पिकअप पर बिहारशरीफ से हार्डवेयर का सामान लोड कर शेखपुरा जा रहा था। इसी बीच अस्थावां प्रखंड कार्यालय के समीप अनियंत्रित होकर पिकअप गड्ढे में पलट गई। जिसके नीचे दब गया और मौके पर मौत हो गई।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची अस्थावां थाना पुलिस क्रेन की मदद से पिकअप को हटा कर शव को बाहर निकाला।थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजन के हवाले कर दिया गया है ।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker