नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम से आम लोग और पुलिस के बीच संबंध होंगे मजबूत

“इस अभियान की मंशा अपराध नियंत्रण की है। इस मुहिम से नागरिकों का पुलिस से जुड़ाव होगा। जिसके बाद नागरिक अपने आस-पास होने वाली आपराधिक घटनाओं की जानकारी पुलिस से शेयर करेंगे…

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार पुलिस मुख्यालय के आदेश पर जिले में पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत हुई है। मुहिम के तहत फिलहाल टीओपी की पुलिस इलाके के घरों और दुकानों में जाकर नागरिकों की समस्याओं को जान रही है।

Police Aapke Dwar program will strengthen the relationship between the common people and the police 1पुलिस की इस अभियान की मंशा निचले स्तर से क्राइम कंट्रोल करने की है। यह अभियान माह भर चलेगा। बिहारशरीफ नगर के बड़ी दरगहा, नीमगंज और मोगल कुआं टीओपी के पदाधिकारी लोगों दरवाजे पर जाकर उनकी समस्यों की सूची बना रही है।

पुलिस नागरिकों से समस्या के अलावा अन्य जानकारियां ले रही हैं। जिनमें कितने लोग घर में रहते हैं? वे क्या करते हैं? कहां काम काम करते हैं? कितने किराएदार हैं? वे मूल रूप से कहां के हैं? मोहल्ले में कहां-कहां युवकों का जमघट लगता है? सभी का मोबाइल नंबर समेत अन्य जानकारियां एकत्र की जा रही है।

पुलिस के अनुसार इस अभियान की मंशा अपराध नियंत्रण की है। इस मुहिम से नागरिकों का पुलिस से जुड़ाव होगा। जिसके बाद नागरिक अपने आस-पास होने वाली आपराधिक घटनाओं की जानकारी पुलिस से शेयर करेंगे। जिन इलाके में बदमाशों का जमावड़ा रहता है, उसकी भी सूची बनाई जा रही है।

फिलहाल इस मुहिम की शुरूआत टीओपी से की गई है। टीओपी इलाके के सभी नागरिकों की जानकारियां उपलब्ध होगी। लॉज-हॉस्टल में रहने वाले युवकों की सूची तैयार की जा रही है। नागरिकों से पुलिस का फीडबैक भी लिया जा रहा है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »