अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

हंगामा शांत कराने पहुंची पुलिस  पर रोड़ेबाजी, चौकीदार जख्मी, 30 नामजद समेत 100 लोगों पर एफआईआर, 3 गिरफ्तार

अस्थावां (नालंदा दर्पण)। अस्थावां थाना क्षेत्र के मोहनी गांव में ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस टीम पर रोड़ेबाजी की। रोड़ा लगने से चौकीदार राजेश कुमार जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबरों के मुताबिक  हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इससे लोग उग्र हो गये हैं रोड़ेबाजी करने लगे। पुलिस ने 30 नामजद व 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर कराई है।

ग्रामीणों की माने तो एक माह पूर्व गांव के पास विवादित स्थल पर किसी ने झंडा लगा दिया था। हो-हंगामे के बाद स्थानीय बुद्धिजीवियों की पहल पर मामला शांत हो गया। मंगलवार को कुछ ग्रामीण विवादित स्थल पर कुछ निर्माण कर रहे थे।

किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस पहुंची तो लोग भागने लगे। भागमभागी में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। यह जानकारी मिलते ही ग्रामीण उग्र होकर रोड़ेबाजी करने लगे।

पुलिसकर्मी बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। एक रोड़ा चौकीदार को लग गया। अन्य पुलिसकर्मियों ने किसी तरह भागकर जान बचायी।

थानाध्यक्ष शोएब अख्तर ने बताया कि तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। पुलिस एहतियातन गांव पर नजर रख रही है।

क्रेटा कार से शराब तस्करी करते ओरमाँझी में धराया नालंदा का युवक,अवैध-नकली शराब फैक्ट्री का भी खुलासा

हिलसा अनुमण्डलीय आंचलिक पत्रकार संघ की मासिक बैठक में कई मुद्दों पर हुई गहन चर्चा

मवेशी हाट के पास भूमि विवाद को लेकर मारपीट गोलीबारी, तीन जख्मी, दो गंभीर, रेफर

सरकारी स्कूल को यूं चट कर गए भ्रष्टाचार के कीड़े-मकोड़े, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

HPCL पटना LPG  का वार्षिक सम्मेलन सम्पन्न, प्रमोद HP गैस एजेंसी इसलामपुर की प्रो. रेखा सिन्हा सम्मानित

मुकेश भारतीय

संस्थापक-संचालक-संपादक मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर पिछले 35 वर्षों से लेखन-संपादन करते आ रहे हैं। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker