Monday, February 16, 2026
अन्य

    पुलिस ने हिलसा-एकंगरसराय मार्ग पर बाइक सवार को मॉब लिंचिंग से बचाया

    हिलसा (नालंदा दर्पण)। हिलसा-एकंगरसराय मार्ग के गाई बिगहा के पास मंगलवार को बाइक और साइकिल के बीच टक्कर के बाद का विवाद हिंसक रूप ले लिया। साइकिल चालक और बाइक चालक के बीच कहासुनी ने ऐसी स्थिति पैदा कर दी कि भीड़ ने बाइक सवार युवक पर हमला कर दिया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार साइकिल चालक स्थानीय गांव का निवासी था। जिसके कारण वहां जुटी भीड़ ने उसका समर्थन किया। वहीं बाइक सवार युवक को पीटने के दौरान भीड़ ने उसका बाइक, गले की सोने की चेन और मोबाइल भी छीन लिया।

    घटना की सूचना मिलते ही हिलसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ के चंगुल से युवक को निकालकर उसे हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक की पहचान एकंगरसराय थाना क्षेत्र के रक्सा गांव निवासी सन्नी कुमार (25 वर्ष) के रूप में हुई है।

    सन्नी कुमार ने बताया कि वह पटना में रहता है और अपने चचेरे भाई के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए अपने गांव रक्सा जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में यह घटना घटी।

    पुलिस मामले की जांच कर रही है और सन्नी के बयान के आधार पर साइकिल चालक व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने छीन गए सामानों की बरामदगी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

    यह घटना एक बार फिर सड़क पर बढ़ते भीड़तंत्र और कानून को हाथ में लेने की प्रवृत्ति को उजागर करती है। स्थानीय प्रशासन ने जनता से अपील की है कि किसी भी विवाद को हिंसक रूप न दें और कानून का पालन करें।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    आपकी खबरें

    error: Content is protected !!
    Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार