दीपनगर व्यापारी लूटकांड का 60 घंटे में पुलिस खुलासा, 3 लुटेरे गिरफ्तार

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। दीपनगर थाना क्षेत्र में एक व्यापारी लूटकांड की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। लेकिन पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए मात्र 60 घंटे के भीतर इस मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से लूटी गई रकम, मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई कार बरामद की है।

बता दें कि 23 जनवरी को परवलपुर थाना क्षेत्र के कल्याणापुर निवासी विजय सिंह नामक एक व्यापारी कंचनपुर किचनी पुल के पास अपराधियों का शिकार बने थे। विजय सिंह की कार को रोककर बदमाशों ने उसका शीशा तोड़ दिया और 2 लाख रुपये नकद एवं एक मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।

घटना की जानकारी मिलते ही दीपनगर थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी सहायता और स्थानीय खुफिया जानकारी का उपयोग करते हुए अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी की दिशा में काम किया।

पुलिस ने इस मामले में गया जिले के नीमचक बथानी निवासी मो. अनाम बखो, मो. समीर आलम और नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के छज्जू बगीचा निवासी मो. अरमान को गिरफ्तार किया। इन अपराधियों के पास से पुलिस ने लूटे गए 1 लाख 69 हजार रुपये नकद, 3 मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई कार बरामद की है।

सदर एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता में बताया कि यह अपराध योजना के तहत अंजाम दिया गया था। अपराधियों ने व्यापारी का पीछा कर उसकी कार को सुनसान इलाके में रोका और लूट की वारदात को अंजाम दिया। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई के कारण अपराधी बच नहीं सके।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future