हरनौत (नालंदा दर्पण)। हरनौत थाना क्षेत्र अंतर्गत चेरो ओपी पुलिस ने खरुआरा गांव में एक बार फिर अवैध शराब के धंधे का पर्दाफाश करने में सफलता पाई है। इस बार मामला इतना हैरान कर देने वाला था कि पुलिस खुद कुएं से बरामद शराब देखकर दंग रह गई।
बताया जाता है कि चेरो ओपी प्रभारी को सूचना मिली कि खरुआरा गांव में उपेंद्र सिंह उर्फ गोरेलाल अवैध चुलाई शराब का धंधा कर रहा है। पुलिस ने छापेमारी की और उसके घर के दक्षिण-पूर्व स्थित भरे हुए कुएं में झांका। यहां से पानी की बोतलों में भरी हुई 14 लीटर चुलाऊ शराब बरामद की गई।
यह कोई पहली बार नहीं है जब उपेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया हो। इससे पहले भी वह अवैध शराब के मामले में सात बार गिरफ्तार हो चुका है। हर बार वह जमानत पर छूट कर फिर से यही गैरकानूनी काम शुरू कर देता था। इस बार उसकी आठवीं गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके घर को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
वहीं पुलिस ने खरुआरा गांव के पास ही चेरो गांव में छापेमारी करते हुए सुभाष यादव और संतोष यादव को भी गिरफ्तार किया। इनके पास से 14 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई।
- राजगीर के लिए 2024 से बेहतर गोल्डन इयर साबित होगा 2025
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मानित दिव्यांग गोल्डी का भव्य स्वागत
- जमीन रजिस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबर, अब घर बैठे यूं तय करें निबंधन की तारीख
- BPSC पेपर लीक आंदोलन: कोचिंग संचालक गिरफ्तार, फंडिंग की जांच में जुटी EOU
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोल्डी की सुनहरी उड़ान को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से नवाजा