Home खेल-कूद वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी

वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी

Preparations to make the Women's Asian Hockey Championship historic
Preparations to make the Women's Asian Hockey Championship historic

राजगीर (नालंदा दर्पण)। अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन नगर राजगीर बिहार में पहली बार वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप का मेज़बान बन रहा है। इस चैंपियनशिप का आयोजन 11 से 20 नवंबर तक होगा। जिसमें भारत सहित अन्य एशियाई देशों की छह टीमें शामिल होंगी। इस आयोजन से राजगीर का मान और बढ़ेगा और यह शहर खेल प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बन जाएगा।

फिलहाल हॉकी के एस्ट्रो टर्फ मैदान पर होने वाले इस ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियाँ ज़ोर-शोर से चल रही हैं। प्रत्येक टीम के साथ 30 सदस्य होंगे और खिलाड़ी की ठहरने की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। इसके अलावा खिलाड़ियों की सुरक्षा और उनके आवागमन के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। जिसमें एस्कॉर्ट और सुरक्षाकर्मी शामिल हैं।

इस मौके पर राजगीर को खूबसूरत लाइट्स से सजाया जाएगा। जिससे यह आयोजन और भी यादगार बन सके। आयोजकों द्वारा लोक कला के प्रदर्शनों का भी आयोजन किया जाएगा। जिससे इस चैंपियनशिप को एक सांस्कृतिक छटा भी मिलेगी। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और नालंदा जिला प्रशासन मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version