नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफशिक्षा

Private school online registration: 16 अगस्त तक निबंधन नहीं कराने वाले प्रायवेट स्कूलों पर गिरेगी गाज

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार शिक्षा विभाग (Private school online registration) के मुख्य अपर सचिव एस सिद्धार्थ के आदेशानुसार नालंदा जिले में संचालित सभी निजी विद्यालयों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने का निर्देश दिया गया था। लेकिन जिले में बड़े पैमाने पर संचालित निजी विद्यालयों के प्रबंधकों ने इसमें कोई रुचि नहीं दिखायी है।

अबतक जिन विद्यालयों ने रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है, उनकी रिपोर्ट तलब की गई है। 12 से 14 अगस्त तक इसकी रिपोर्ट मांगी गई है। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी को जिले में संचालित सभी निजी विद्यालयों का निरीक्षण करवाकर उसे संबंधित 20 प्रकार की रिपोर्ट राज्य मुख्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

बता दें कि पिछले दिनों जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी निजी विद्यालयों का निरीक्षण कर अपडेट जानकारी लिए जाने का निर्देश दिया था। सभी निरीक्षी पदाधिकारी से जिला, प्रखंड पंचायत स्तर पर संचालित निजी स्कूल के नाम के साथ-साथ प्रचार्य का नाम, मोबाइल नंबर, ज्ञानदीप पोर्टल पर अपलोड हुआ है कि नहीं। ई संबंधन पर डाटा अपलोड हुआ है या नहीं। रेनुवल कराया गया है या नहीं।  सभी प्रकार की जानकारी मांगी गई है। आदेश का पालन नहीं करने वाले पदाधिकारी पर सख्त कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future