मद्य निषेध दिवसः राज्यस्तरीय कार्यक्रम के लाइव स्ट्रीमिंग में डीएम भी मौजूद

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। मद्य निषेध दिवस के अवसर पर जिला में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम राजधानी पटना में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुये। राज्य स्तरीय कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग जिला मुख्यालय बिहारशरीफ के हरदेव भवन सभागार में की गई।

इसमें जिलाधिकारी शशांक शुभंकर स्वयं मौजूद रहे। उनके साथ उत्पाद विभाग के पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

इससे पूर्व सुबह में स्कूली बच्चों द्वारा प्रभातफेरी के माध्यम से मद्य निषेध के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। प्रभात फेरी का आयोजन श्रमकल्याण मैदान से सोगरा उच्च विद्यालय तक किया गया। अपर समाहर्त्ता द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रभातफेरी को रवाना किया गया।

इस अवसर पर स्कूली बच्चों के बीच चित्रकला, निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बिहारशरीफ शहरी क्षेत्र में कुछ सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों को मद्य निषेध के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker