अपराधबिग ब्रेकिंगराजगीर

राजगीर में जिस्मफरोशी का धंधाः पुलिस ने 3 युवती को मुक्त कराया, दलाल समेत 5 गिरफ्तार

राजगीर (नालंदा दर्पण)। इन दिनों अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थली राजगीर एवं उसके आस पास के इलाकों में कई ऐसा इलाका है जहां देह व्यपार का अबैध धन्धा फलफूल रहा है।

इसी बीच राजगीर थाना पुलिस ने रामहरिपिंड मोहल्ला में छापेमारी कर दूसरे प्रदेश से डांस कराने के नाम पर बुलाए गए तीन युवतियों को दलालों के चंगुल से मुक्त कराया है और मौके से दलाल समेत 5 युवकों को गिरफ्तार किया है। मुक्त हुई युवतियां दिल्ली और कोलकाता की रहनेवाली है।

खबरों के मुताबिक राजगीर थानाध्यक्ष दीपक कुमार के मोबाइल पर एक युवती ने शिकायत की थी कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य के लिए बुलाया गया था। यहां आने पर पैसे का प्रलोभन और दबाब देकर जबरन देह व्यापार के लिए दबाव बनाया जा रहा है। बात नहीं मानने पर मारपीट किया जाता है। घरवालों से भी ठीक से बात नहीं करने दिया जाता है।

इसी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर तीन युवतियों को उनलोगों के चंगुल से मुक्त कराया गया। साथ ही युवतियों के निशानदेही पर 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पिछले दिनों सिलाव थाना पुलिस ने भी कोलकाता की दो युवतियों को भी दलालों के चंगुल से छुड़ाया था।

गिरफ्तार आरोपियों में राजगीर थाना क्षेत्र के श्रीनाथ कुमार, दीपक कुमार, अनिल यादव, दुर्गानंदन कुमार, चण्डी थाना के माधोपुर निवासी सूरज कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जबकि युवतियों का मेडिकल करा कर परिजन को सौंप दी गयी है।

 

Mukesh Bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »