Homeगाँव-जवाररहुई प्रखंड में दो अलग-अलग स्थलों पर जिला प्रशासन का जन संवाद...

रहुई प्रखंड में दो अलग-अलग स्थलों पर जिला प्रशासन का जन संवाद कार्यक्रम

रहुई (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिला प्रशासन द्वारा आज रहुई प्रखंड में दो अलग-अलग स्थलों पर जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पहला जनसंवाद कार्यक्रम अमृत सरोवर देकपुरा अम्बा के निकट आयोजित किया गया। जिसमें अम्बा, सुपासंग, पतासंग, पैठना, मोरा तालाब, इतासंग भदवा, दोसुत एवं  इमामगंज पंचायत के लोग शामिल हुए।

वही दूसरा जनसंवाद पेसौर पंचायत के हुसैनपुर गांव में किया।जिसमे पेसौर,उतरनामा, सोनसा, सोसंदी, बरांदी,मई फरीदा पंचायत के मुखिया शामिल हुए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में इस कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी देने तथा लोगों से योजनाओं के संबंध में फ़ीडबैक लेने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने प्रखंड में किये गए एवं कराये जाने वाले महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में भी संक्षिप्त जानकारी दिया।

𝕏 नालंदा दर्पण LIVE अपडेट

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग अपडेट और लाइव पोस्ट सबसे पहले पाने के लिए हमारे X चैनल से जुड़ें।

📘 नालंदा दर्पण Facebook अपडेट

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग अपडेट और लाइव पोस्ट सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook पेज से जुड़ें।

▶ हमारा YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज़, ब्रेकिंग अपडेट और वीडियो रिपोर्ट्स के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें।

अभी देखें

सर्वजन खबरें