Home गाँव-जवार नीम हकीम खतरा जान, झोलाछाप डॉक्टर ने ली महिला की जान

नीम हकीम खतरा जान, झोलाछाप डॉक्टर ने ली महिला की जान

Quacks are dangerous, quack doctor took the life of a woman

राजगीर (नालंदा दर्पण)। राजगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ाकर गांव में सुई लगाने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गयी। इसके बाद झोलाछाप डॉक्टर क्लिनिक बंद कर फरार हो गया। मृतका की पहचान बड़ाकर गांव निवासी रंजन रजक की 26 वर्षीय पत्नी ममता देवी के रूप में की गयी है।

बताया जाता है कि झोलाछाप डॉक्टर अरुण कुमार को जानकारी के अभाव के कारण उसने ममता देवी को गलत सुई लगा दिया था। पहले भी इस डॉक्टर द्वारा तीन लोगों का गलत इलाज किया गया था, जिससे मरीजों की जान पर आफत आ गयी थी।

परिजनों का कहना है कि ममता देवी को बुखार आया था। इलाज के लिए बड़ाकर गांव के झोलाछाप डॉक्टर अरुण प्रसाद के क्लिनिक में लाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे एक सुई लगाया और दवा दिया। लेकिन घर आने पर महिला की तबीयत काफी बिगड़ गयी।

उसके बाद आनन फानन में बिहारशरीफ के एक निजी क्लिनिक में लाया गया, जहां से उसे विम्स पावापुरी रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गयी। परिजनों ने झोलाछाप डॉक्टर पर गलत सुई लगाने का आरोप लगाया है।

जानें व्हाट्सएप (WhatsApp) से वीडियो डाउनलोड करने के सुरक्षित तरीके

जानें क्या है डोमिसाइल और कितना जरुरी है यह Domicile प्रमाण पत्र

BPSC शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में भाषा की अनिवार्यता खत्म करना सरकारी मूर्खता

बिहार शिक्षा विभाग का फरमान, शिक्षक करें लाल पेन का उपयोग

बिहार शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश, जानें कौन शिक्षक बनेंगे प्रभारी प्रधानाध्यापक

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version