अन्य
    Sunday, September 8, 2024
    अन्य

      नगरनौसा बाजार में बढ़ती गुंडागर्दी के बीच पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

      नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। इन दिनों नगरनौसा बाजार में असमाजिक तत्वों का बोलबाला हो गया है। उनके बीच पुलिस प्रशासन का कोई भय नहीं दिखता है। इसे लेकर नगरनौसा पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

      बताया जाता है कि  बुधवार को भी नगरनौसा बस स्टैंड के पास असमाजिक तत्वों की गुंडागर्दी देखने को मिला। फुटपाथी दुकान संचालक इंदल मांझी के पुत्र गुड्डू कुमार को असमाजिक तत्वों ने मारपीट कर दुकान का समाग्री बाहर फ़ेक दिया।

      सूचना के बाद भी नगरनौसा पुलिस नही पहुचीं। इसके बाद नालंदा जिला पुलिस अधीक्षक को सूचना देने के बाद नगरनौसा पुलिस हरकत में आयी। अब नगरनौसा पुलिस जांच करने की बात कह रही है।

       

      संबंधित खबर

      error: Content is protected !!