बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। वर्तमान रबी फसल के लिए जिला में उर्वरक की निरंतर उपलब्धता तथा पारदर्शिता के साथ इसकी बिक्री को लेकर जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने आज विभिन्न जनप्रतिनिधिगण तथा कृषि विभाग के पदाधिकारियों के साथ हरदेव भवन सभागार में बैठक की।
जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि 10 दिसंबर से यूरिया एवं अन्य आवश्यक उर्वरक की आपूर्ति लगातार हो रही है। प्राप्त उर्वरक को निर्धारित प्रक्रिया के तहत विभिन्न उर्वरक विक्रेताओं को उपलब्ध कराया जा रहा है।
उर्वरक की अनुपलब्धता एवं कालाबाजारी के संबंध में विभिन्न स्रोतों से जानकारी प्राप्त हो रही है। इस संबंध में बताया गया कि वर्तमान में यूरिया एवं अन्य उर्वरक के अनुपलब्धता (क्राइसिस) की स्थिति नहीं है, लगातार आपूर्ति हो रही है।
उपलब्ध स्टॉक के पारदर्शिता के साथ बिक्री सुनिश्चित करने के लिए सभी उर्वरक बिक्री प्रतिष्ठानों के साथ कृषि विभाग के कर्मी/पदाधिकारियों को पूर्व में ह