अन्य
    Wednesday, November 12, 2025
    अन्य

      नगरपालिका आम निर्वाचनः कल नालंदा के 6 नगर निकायों में 401 बूथों पर होगा मतदान

      बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। नगरपालिका आम निर्वाचन -2022 के अवसर पर द्वितीय चरण में जिला के 6 नगर निकायों में 28 दिसंबर को मतदान होगा।

      नगर निगम बिहार शरीफ, नगर पंचायत सरमेरा, नगर पंचायत परवलपुर, नगर पंचायत पावापुरी,नगर पंचायत रहुई एवं नगर पंचायत अस्थावां  के 104 वार्डों में कुल 401 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा।

      स्वच्छ एवं निष्पक्ष निर्वाचन को लेकर,6 सुपर जोनल दकण्डाधिकारी, 35 जोनल दंडाधिकारी एवं 123 सेक्टर दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गए हैं।

      आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी नगरपालिका-सह- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर एवं पुलिस अधीक्षक श्री अशोक मिश्रा द्वारा नगर निगम बिहार शरीफ में प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों एवं सम्बद्ध पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग पैरु महतो सोमरी कॉलेज में की गई।

       सभी दंडाधिकारियों को लगातार सम्बद्ध मतदान केंद्रों के बीच भ्रमणशील रहने एवं आपस मे समन्वय बनाये रखने को कहा गया।

      सभी मतदान केंद्रों पर राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निदेशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए निर्धारित समय पर मॉक पोल की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए निर्धारित समय पर मतदान शुरू कराने का निदेश दिया गया।

      इस अवसर पर नगर निगम के निर्वाची पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त एवं सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

      2 COMMENTS

      Comments are closed.

      RELATED ARTICLES
      - Advertisment -
      - Advertisment -

      Most Popular

      - Advertisment -