Home नालंदा इंटरनेशनल इको-टूरिज्म डेस्टिनेशन हब बन रहा है राजगीर घोड़ा कटोरा!

इंटरनेशनल इको-टूरिज्म डेस्टिनेशन हब बन रहा है राजगीर घोड़ा कटोरा!

राजगीर (नालंदा दर्पण रिपोर्टर)। नालंदा के अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर घोड़ा कटोरा में अब पर्यटक पहले से अधिक रोमांच और सुविधाओं का आनंद ले सकेंगे। वन विभाग द्वारा यहां कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का व्यापक खाका तैयार किया गया हैं। इसके लिए सरकार ने 7.77 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी हैं। यह योजनाएं पूरी होने के बाद घोड़ा कटोरा न सिर्फ नालंदा बल्कि पूरे बिहार का सबसे आकर्षक पर्यटक स्थल बनकर उभरने की ओर अग्रसर हैं।Rajgir Ghoda Katora is becoming an international eco tourism destination hub 5

घोड़ा कटोरा के पास स्थित इको पार्क को आधुनिक रूप देने की दिशा में कार्य प्रारंभ हो चुका हैं। यहां चिल्ड्रन प्लेग्राउंड, आधुनिक किड्स जोन, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा हैं।

पर्यटकों को राजगीर की प्राकृतिक पहाड़ियों और झील के मनोहारी दृश्य का आनंद दिलाने के लिए वन विभाग 20 हाई-टेक साइकिल उपलब्ध कराएगा। साथ ही लेक रोड के विकास से घूमने आने वालों के लिए नई दिशा मार्गदर्शन और सुविधा बढ़ेगी।

गो-कार्ट ट्रैक तैयार, टेंडर पूरा वन विभाग द्वारा आउटडोर गो-कार्ट ट्रैक की योजना को भी अंतिम रूप दे दिया गया हैं। गो कार्टिंग के लिए ट्रैक और कारों का टेंडर पूरा हो चुका हैं। इसके शुरू होने से घोड़ा कटोरा में रोमांचक गतिविधियों का नया अध्याय जुड़ेगा।

घोड़ा कटोरा में जल्द ही हॉट एयर बैलून राइड भी शुरू होने जा रही हैं, जिसकी मदद से पर्यटक राजगीर की पर्वतमालाओं और झीलों के अद्भुत नजारों का आसमान से अवलोकन कर सकेंगे। साथ ही स्टोन टीचिंग की व्यवस्था भी की जाएगी, जो पर्यटकों के लिए इस ऐतिहासिक स्थल को समझने का एक रोचक माध्यम बनेगा।

राजगीर की पहाड़ियों के बीच आठ नए ट्रेकिंग रूट विकसित किए जा रहे हैं। ट्रेक पाथ निर्माण के साथ ट्रेकर्स के लिए गाइड, टेंट, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी। यह साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा हैं।

नालंदा वन प्रमंडल पदाधिकारी राजकुमार एस. का कहना है कि राजगीर घोड़ा कटोरा क्षेत्र को एक विश्वस्तरीय इको-टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा हैं। नई योजनाओं के पूरा होने पर यहां आने वाले पर्यटकों को साहसिक खेल, प्राकृतिक सौंदर्य और आधुनिक सुविधाओं का बेहतरीन संगम मिलेगा।

उन्होंने बताया कि इको पार्क में पर्यटकों की सुविधा के लिए एक आकर्षक कैफेटेरिया का निर्माण कराया जाएगा। पूरा क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य के अनुरूप डिज़ाइन किया जा रहा हैं, ताकि पर्यटक यहां घंटों समय बिताकर आनंद ले सकें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version